मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी को लॉन्च होगा ई-इपिक

indiareporterlive
शेयर करे

घर बैठे इपिक कार्ड डाउनलोड करना हुआ बहुत आसान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 जनवरी 2021। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2021 को इलेक्ट्रानिक मतदाता फोटो पहचान पत्र (ई-एपिक) लाँच किया जा रहा है। यह एक डिजिटल पीडीएफ के फॉर्मेट पर उपलब्ध होगा,जिसे मतदाता अपने जरूरत के हिसाब से कभी भी डाउनलोड कर प्रिंट करवाकर उपयोग कर सकता है। 25 जनवरी 2021 से एनवीएसपी डॉट इन अथवा वोटरपोर्टल डॉट ईसीआई डॉट जीवोवी डॉट इन या वोटर हेल्पलाइन मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से डॉउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए सर्वप्रथम मतदाता को अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करना होगा। इपिक नंबर एन्ट्री करना होगा। पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी के माध्यम से ई-एपिक डाउनलोड किया जा सकता है। यदि किसी का मोबाइल नंबर इपिक कार्ड के साथ लिंक नही है तो केवायसी की आवश्यकता होगी।इसके लिए केवायसी लिंक डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू केवायसी डॉट इसीआई डॉट इन लिंक पर जाकर केवायसी की प्रक्रिया पूरी कर ई-इपिक डाउनलोड किया जा सकता है। 

ऐसे मतदाता अपना ई-इपिक 25 से 31 जनवरी 2021 तक डाउनलोड कर सकेंगे,  जिन्होंने हाल ही में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के दौरान अपना यूनिक मोबाईल नंबर देकर नया नाम मतदाता सूची में जुड़वाया है। 01 फरवरी 2021 से शेष सभी मतदाता ई इपिक डाउनलोड कर सकेंगें। इससे लोगों को आसानी से घर बैठे एपिक कार्ड मिल सकेगा। गुमने आदि का भी डर नहीं रहेगा। इसे मतदाता अपने मोबाईल पर स्टोर कर सकता है। डी.जी. लॉकर में अपलोड कर सकता है। इसे स्वयं प्रिंट और लेमिनेट कर सकता है। आयोग ने इस अभियान का थीम ई-वोटर कार्ड हुआ डिजिटल एवं क्लिक पर इपिक रखा गया है।

Leave a Reply

Next Post

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के लिए कुपोषण पर ऑनलाइन संवेदीकरण तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित

शेयर करेप्रदेश के 1100 अधिकारियों ने समझा बच्चों में कुपोषण के तकनीकी पहलुओं को इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 जनवरी 2021। प्रदेश में कुपोषण स्तर को न्यूनतम स्तर में लाने के उद्देश्य से  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में काम कर रहे अधिकारियों के लिए […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर