मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने नवा रायपुर के सेक्टर-24 का भ्रमण किया

indiareporterlive
शेयर करे

निर्माणाधीन आवासीय भवनों की प्रगति की जानकारी ली

विधायकों के आवासीय परिसर हेतु प्रस्तावित स्थल का भी किया निरीक्षण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 29 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने आज नवा रायपुर में नये विधानसभा भवन के भूमिपूजन समारोह के बाद सेक्टर-24 का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्माणाधीन आवासीय परिसरों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने इसके बाद विधायकों के आवास के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत, अनेक विधायक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकित आनंद भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान के तहत् बुर्जुगों को किया जा रहा है जागरुक : घर-घर जाकर बुर्जुगों का रखा जा रहा है ख्याल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 29 अगस्त 2020। जिले में सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान के तहत् लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जिसमें खासकर ऐसे बुर्जुगों को जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है। कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बुर्जुगों में ज्यादा रहता है एवं उनको देखभाल […]

You May Like

चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत