ट्विटर में छंटनी!: कंपनी के 50 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं एलन मस्क, रिपोर्ट में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद एलन मस्क ने कंपनी में आधारभूत बदलाव शुरू कर दिए हैं। पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत सभी बड़े अधिकारियों का निलंबन और फिर पूरे निदेशक बोर्ड को हटाने के बाद अब मस्क कंपनी की वर्कफोर्स यानी कर्मचारियों की संख्या भी घटा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एलन मस्क ट्विटर से 3700 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना चुके हैं। मौजूदा समय में ट्विटर में करीब 7500 हजार कर्मचारी हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क शुक्रवार तक कंपनी से हटाए गए कर्मचारियों को इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा मस्क सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारियों को दी गई ‘कहीं से भी काम करने की सहूलियत’ यानी वर्क फ्रॉम एनीवेयर को भी खत्म कर सकते हैं। इसके बाद ट्विटर कर्मियों के पास ऑफिस जाकर ही काम करने का विकल्प बचेगा। हालांकि, कर्मचारियों को कुछ छूट मुहैया कराई जा सकती हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी रिपोर्ट आई थी कि मस्क एक नवंबर तक कंपनी के कई कर्मियों को निकाल सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया है कि मस्क ट्विटर के 75 फीसदी कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। हालांकि, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक मस्क ने इन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था। 

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अकेले निदेशक हैं मस्क
मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सीगल को भी बर्खास्त किया गया था। अब मस्क अकेले ही ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स’ की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि पराग अग्रवाल, नेड सेगल, विजया गाड्डे समेत  ट्विटर के शीर्ष अधिकारी एलन मस्क के लंबे समय से निशाने पर थे। इनके व मस्क के बीच ट्विटर के अधिग्रहण के पहले से तनातनी व जुबानी जंग जारी थी। यही कारण रहा कि मस्क ने इस सोशल मीडिया साइट का अधिग्रहण करते ही सबसे पहले इनकी छुट्टी की। 

Leave a Reply

Next Post

यूएनएससी वोटिंग से भारत ने बनाई दूरी, जैविक हथियार मामले में रूस को मिला बस चीन का साथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2022। रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारत ने यूएनएससी में पारित एक और प्रस्ताव से दूरी बना ली है। दरअसल, यूक्रेन की ओर से जैविक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा दावा किया गया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं