मैक्सिको में दर्दनाक विमान हादसा, आपात लैंडिंग के दौरान प्लेन हुआ क्रैश, सात लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैक्सिको सिटी 16 दिसंबर 2025। मध्य मेक्सिको में एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुए इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि विमान के टकराते ही इलाके में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और राहत-बचाव कार्य जारी रहा। मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन समन्वयक एड्रियान हर्नांडेज़ के मुताबिक, यह दुर्घटना सैन मातेओ अतेन्को इलाके में हुई। यह क्षेत्र टोलुका एयरपोर्ट से करीब पांच किलोमीटर दूर और मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। विमान ने अकापुल्को से उड़ान भरी थी। तकनीकी कारणों के चलते पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। विमान में आठ यात्री और दो क्रू सदस्य दर्ज थे, लेकिन कई घंटे बाद तक सिर्फ सात शव ही बरामद किए जा सके।

छत से टकराया विमान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह पास में स्थित एक व्यावसायिक इमारत की लोहे की छत से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई, जिसने आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर दमकल और बचाव दल पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

इलाके से 130 लोगों को निकाला गया बाहर
सैन मातेओ अतेन्को की मेयर आना मुनिज ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के करीब 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके को घेर लिया। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मथुरा में टकराईं बसें-कारें, उन्नाव में फॉर्च्यूनर पलटी, बस्ती में यात्री बस और ट्रक भिड़े; यूपी में 24 घंटे में दर्जन भर लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मथुरा 16 दिसंबर 2025। मंगलवार तड़के करीब 2 बजे मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण छह बसें और दो कारें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना के कारण आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इस हादसे में कई […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग