ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

निशिन, 03 अक्टूबर 2026। एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। गोल्ड मेडल के लिए खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए। भले ही ईशान इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ईशान किशन ने साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन पूरे करने वाले महज दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

सूर्यकुमार के क्लब में हुए शामिल 
ईशान इस साल अब तक 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,005 रन बना चुके हैं। ईशान से पहले यह कारनामा सूर्यकुमार यादव ने किया है, जिन्होंने साल 2022 में 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,164 रन बनाए थे। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी करणबीर सिंह के नाम है, जिन्होंने साल 2025 में 174 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,472 रन बनाए थे। वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 1,326 रन बनाए थे।

भारत ने दिया बड़ा लक्ष्य
भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा एक बार फिर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली।  वहीं, तिलक वर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। अपनी इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन भी महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी संघर्ष करते नजर आए। अय्यर 24 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 21 रन ही बना सके।  पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में अराफात मिन्हास ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, तो अहमद दानियाल ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।

Leave a Reply

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल