दुश्मन पर और जोरदार होगा हमला: अमेरिका से 30 प्रीडेटर ड्रोन के अधिग्रहण के लिए सेना तैयार, जल्द हो सकती है घोषणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2021। अपनी सीमाओं को दुश्मन से सुरक्षित रखने या फिर किसी भी घुसपैठ और हमले का माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सेना अमेरिका से 30 MQ 9A प्रीडेटर ड्रोन का अधिग्रहण करने जा रही है। संभव है कि दिसंबर में होने जा रही दोनों देशों के बीच बैठक में इस रक्षा सौदे की घोषणा कर दी जाए। अधिकारियों के मुताबिक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर दिसंबर में अपने समकक्षों एंटोनी ब्लिंकन व लॉयड ऑस्टिल से वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है। अफगानिस्तान पर तालिबान के राज और चीन के आक्रामक रुख के खिलाफ हिंद प्रशांत क्षेत्र में फैल रही अशांति को देखते हुए प्रीडेटर ड्रोन का अधिग्रहण महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस संबंध में अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि, दिसंबर में होने जा रही बैठक में इस संबंध में सरकारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

तीनों सेनाओं को मिलेंगे 10-10 ड्रोन 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना की तीनों टुकड़ियों को 10-10 प्रीडेटर ड्रोन दिए जाएंगे। चूंकि, भारतीय नौ सेना पहले से ही दो प्रीडेटर ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इसलिए अधिग्रहण प्रक्रिया भारतीय वायु सेना व भारतीय सेना की देखरेख में पूरी हो रही है। 

भारत के लिए बहुत अहम हैं प्रीडेटर ड्रोन 

चीन के बढ़ रही तनातनी व अन्य पड़ोसी देशों के रुख को देखते हुए यह रक्षा सौदा भारत के लिए बहुत अहम है। चूंकि, चीन की विंग लूंग इन सशस्त्र ड्रोन को पाकिस्तान को बेच रहा है। ये ड्रोन हवा से सतह में 12 मिसाइल लांच कर सकने में सक्षम है। वहीं पाकिस्तान के सहयोगी तुर्की ने भी 2020 में इस क्षमता को हासिल कर लिया था और लीबिया और सीरिया के खिलाफ युद्ध में इन ड्रोन का इस्तेमाल किया था। 

प्रीडेटर ड्रोन की खासियत 

डेटर ड्रोन हवा से सतह पर हमला करने में सक्षम हैं और ये कई तरह के हथियारों और बम को गिराकर दुश्मन को धूल चटा सकते हैं। खास बात यह है कि यह ड्रोन तीस घंटे से भी अधिक समय तक आसमान में टिके रहने में सक्षम है। 

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड आपदा: सुंदरढूंगा ग्लेशियर से बागेश्वर लाए गए पांच ट्रैकरों के शव, एक की तलाश जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कपकोट/बागेश्वर। उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा के दौरान सुंदरढूंगा ग्लेशियर क्षेत्र में लापता पांच लोगों के शव बचाव दल ने निकाल लिए हैं। मंगलवार दोपहर शवों को बागेश्वर के कपकोट लाया गया। टीम कपकोट हेलीपैड से पांचों के शव सीएचसी लेकर पहुंची। यहां पांचों […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर