समाधान जल्द: अश्विनी वैष्णव ने कहा- डाटा संरक्षण बिल को मानसून सत्र में संसद की मंजूरी मिलने की उम्मीद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि डाटा संरक्षण कानून के मसौदे पर विभिन्न पहलुओं और सुझावों को लेकर विस्तृत बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जटिल मुद्दों का जल्द ही समाधान निकल आएगा और मानसून सत्र में इसे संसद की मंजूरी भी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा डाटा संरक्षण कानून के मसौदे को रद्द करने की कोई योजना नहीं है और इस पर संबंधित पक्षों से मिले सुझावों के आधार पर जटिल मुद्दों का हल निकलने की उम्मीद है। इस मसले पर संसदीय समिति के स्तर पर भी चर्चा हो रही है। डाटा संरक्षण बिल में नागरिकों के निजी डाटा को सुरक्षित रखने के लिए प्रावधान करने के अलावा डाटा संरक्षण प्राधिकरण के गठन का भी प्रस्ताव है।

इसमें यह प्रावधान है कि कोई भी कंपनी व्यक्ति की सहमति के बिना उससे जुड़ी निजी जानकारियों का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। निजी डाटा संरक्षण विधेयक, 2019 पर गठित संसद की संयुक्त समिति ने 16 दिसंबर, 2021 को संसद के दोनों सदनों में अपनी रिपोर्ट पेश की थी जिसमें विभिन्न पहलुओं पर मत व्यक्त किए गए थे। 
उन्होंने कहा कि डाटा संरक्षण पर चर्चाओं के बाद तैयार रिपोर्ट काफी समग्र है। उन्होंने कहा कि यह एक जटिल मामला है और इसका हल निकालने की जरूरत है। उम्मीद है कि जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिल को पास कराने का हमने बजट सत्र का ही लक्ष्य रखा था लेकिन मानसून सत्र तक हमें इसके पूरा होने की उम्मीद है। विधेयक में सरकार को अपनी जांच एजेंसियों को अधिनियम के प्रावधानों से कुछ खास रियायतें देने की बात भी कही गई है। इसका विपक्षी दलों के सदस्यों ने विरोध करते हुए अपनी असहमति भी जताई।

Leave a Reply

Next Post

यूपी का रण : पांचवें चरण की ज्यादातर सीटों पर भाजपा-सपा में टक्कर, कई पर त्रिकोणीय लड़ाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 28 फरवरी 2022। रविवार को पांचवें चरण की 61 सीटों के मतदान में ज्यादातर सीटों पर सीधी लड़ाई हुई। कुछ सीटों पर बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने त्रिकोण बनाया है। इसका नतीजों पर असर नजर आएगा। कुछ सीटों पर मतदान के ठीक पहले घटी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं