संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने पीडब्लूडी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 19 अक्टूबर 2020। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने पीडब्लूडी उप संभाग क्रमांक 01 भवन एवं सड़क कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में संधारित पंजियां अपडेट नहीं होने पर उन्होंने फटकार भी लगाई।

संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अचानक पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। संभागायुक्त ने कार्यालय में संधारित कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का अवलोकन कर उसे तीन हफ्ते के अंदर अद्यतन करने के निर्देश दिये और सेवा पुस्तिकाआंे का सत्यापन करने भी कहा। उन्होंने बिल रजिस्टर, केश बुक, बीटीआर, स्टोर पंजी, स्टाॅक पंजी, अवकाश लेखा पंजी का निरीक्षण किया और संबंधित शाखा के प्रभारियों को इन सभी पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया। तकनीकी शाखा से संबंधित विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती रचना मिश्रा, पीडब्लूडी के कार्यपालन यंत्री के.आर.गंगेश्री उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Next Post

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में 3 लाख 91 हजार 392 घरों का सर्वे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 19 अक्टूबर 2020। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों का पता लगाने के लिए 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2020 तक जिले में घर-घर जाकर सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया गया। सर्वे के दौरान 3 लाख […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल