झारखंड में भीषण सड़क हादसा: बिहार के पांच लोग जिंदा जले, कार के बस से टकराने पर लगी भयंकर आग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रामगढ़ 15 सितम्बर 2021 । रामगढ़-बोकारो एएनएच-23 मार्ग पर लारी स्थित आवासीय विकलांग स्कूल के पास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक यात्री बस व कार में सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस में बैठे दर्जनों यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक महाराजा नामक यात्री बस रामगढ़ से धनबाद जा रही थी। वहीं, हादसे में वैगन आर कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। वे सभी लोग बिहार के थे। हालांकि बस के अगले हिस्से में आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी में सवार यात्री बस से उतर कर किसी तरह से जान बचाई।

घटना के वक्त यहां जोरदार बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से मौके पर घटनास्थल पर स्थानीय लोग सामने नहीं आ पा रहे थे। घटना की सूचना पाकर रजरप्पा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार सदल-बल मौके पर पहुंच गए। धू-धू कर जलते बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए रामगढ़ से दमकल टीम को बुलाया गया है। 9.15 बजे तक दमकल वहां नहीं पहुंची थी। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

ग्लेन मैक्सवेल का दावा- भले ही हम हार के आए हैं, लेकिन T20 विश्व कप के लिए हमारी टीम दमदार है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिडनी 15 सितम्बर 2021। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि हाल की कुछ टी20 इंटरनेशनल सीरीजों में उनकी टीम के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद टी20 विश्व कप के लिए चुनई गई टीम बहुत अच्छी है। ग्लेन मैक्सवेल समेत पूरी टीम इस साल अक्टूबर-नवंबर में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग