गोवा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, चुनाव आयोग ने की घोषणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जनवरी 2026। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पुडुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सीमा बढ़ा दी है। अधिसूचना के अनुसार, दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 19 जनवरी, 2026 कर दी गई है।

समय-सीमा बढ़ाने की वजह और पिछला आदेश क्या था?
इस फैसले की घोषणा गुरुवार को भेजे गए पत्र के जरिये की गई। यह कदम मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की मांगों और अन्य आवश्यक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया, ताकि योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने में कोई कमी न रहे। अधिसूचना में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित किया गया है। चुनाव आयोग ने पहले ही 27 दिसंबर, 2025 को एक पत्र जारी किया था, जिसमें एसआईआर की समय-सारणी और योग्यता तिथि तय की गई थी। उस पत्र में बताया गया था कि एसआईआर के लिए योग्य मतदाताओं की गणना एक जनवरी, 2026 को होगी।

दावों और आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए मिलेगा समय
यह समय सीमा केवल दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए बढ़ाई गई है। अब मतदाता अपने नाम और जानकारी की जांच कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर फॉर्म 6 भरकर खुद को मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

निर्वाचन अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए?

  • चुनाव आयोग ने कहा कि इस आदेश को तुरंत राज्य के गजट में आपातकालीन अंक में प्रकाशित किया जाए और इसकी तीन प्रतियां आयोग को अपने रिकॉर्ड के लिए भेजी जाएं। 
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को कहा गया है कि वे इस बढ़ाई गई समय-सीमा की जानकारी मीडिया, बीएलओ और चुनाव आयोग का पोर्टल और ईसीआईनेट एप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सभी उपलब्ध माध्यमों से व्यापक रूप से प्रचारित करें।

Leave a Reply

Next Post

88 घंटे, 100 पाकिस्तानी सैनिक ढेर और 22 मिनट का रिसेट: आर्मी चीफ ने खोली पाकिस्तान की बर्बादी की फाइल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जनवरी 2026। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सीमा पार पनप रहे आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ किया कि भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भी पूरी तरह सतर्क है […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण