एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखी मिली यह बात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मई 2024। आईजीआई हवाईअड्डे पर दिल्ली-वडोदरा एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उस समय दहशत फैल गई, जब चालक दल के एक सदस्य ने विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर देखा, जिस पर बम शब्द लिखा हुआ था। बम की सूचना पर तुरंत यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची बम एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में यात्री दूसरी से यात्रियों को रवाना किया गया। 

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया प्लेन में एक टिशू पेपर मिला था, जिस पर बम लिख हुआ था। जिसे देखते ही यात्री और चालक दल में हड़कंप मच गया। यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि घंटों छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, 15 मई की शाम लगभग 7:30 बजे वड़ोदरा के लिए प्रस्थान करने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पाए जाने के बारे में एक सूचना प्राप्त हुई, जिस पर बम शब्द लिखा हुआ था। सूचना के बाद पूरी फ्लाइट में तलाशी अभियान चलाया गया। फ्लाइट के कोने-कोने से लेकर यात्रियों के सामान तक को खंगाला गया। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Leave a Reply

Next Post

कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी किए ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कुपवाड़ा 16 मई 2024। उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की है। सतर्क सुरक्षाबलों ने इसका पता लगते ही घुसपैठियों की घेराबंदी कर दी है। सूत्रों के अनुसार, नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाके में चार से पांच […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर