कोरोना से हो रहा गैंगरीन: काटनी पड़ीं मरीजों की आंतें, एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड से पकड़ में आ रहीं नई बीमारियां

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 मई 2022। कोरोना संक्रमण से सिर्फ फेफड़े ही खराब नहीं होते हैं, इस वायरस का लिवर और आंतों पर भी तगड़ा असर पड़ रहा है। यह आंतों को ब्लॉक कर देता है, जिससे गैंगरीन हो जाता है और आंतों को काटना पड़ता है। कुछ रोगी तो मर भी जाते हैं। जो बच गए, वे इस वक्त बहुत बुरी हालत में हैं। यह बात आईएमएसीजीपी रिफ्रेशर कोर्स में हैदराबाद से आए विशेषज्ञ डॉ. संदीप लखटकिया ने बताई। उन्होंने इस तरह के रोगियों पर प्रस्तुति भी दी। बताया कि कोरोना संक्रमण ने नसों में ब्लॉकेज कर दिया। एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड से नसों का ब्लॉकेज हटाया जा सकता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में चल रहे रिफ्रेशर कोर्स में बताया गया कि कोरोना की चपेट में आए 20 रोगियों की आंतों में सूजन आ गई। इसके साथ ही आंतें प्रभावित भी हुईं।

कोरोना संक्रमण के आंतों में जाने पर रोगी को डायरिया हो जाता है। कोरोना की जांच लार और नाक के द्रव्य के अलावा मल के सैंपल से भी की जाती है। शुरुआत में लोग इसी भ्रम में रहे कि कोरोना सिर्फ फेफड़ों को ही खराब कर रहा है लेकिन अब पोस्ट कोविड रोगियों में आंतों की खराबी और गैंगरीन का लक्षण आ रहा है।

कुछ लोगों की पैरों की नसें ब्लॉक होने से गैंगरीन हुआ। बहुत से लोगों ने भ्रामक प्रचार के चलते आयुर्वेदिक दवा के नाम पर कैप्सूल खाए, उन्हें भी लिवर की समस्या हो गई है। इसके साथ ही डॉ. लखटकिया ने बताया कि इंडोस्कोपी अल्ट्रासाउंड से आंतों के बाहरी हिस्से के अलावा अंदरूनी ट्यूमर ब्लॉकेज आदि दिख जाता है। इससे रोग की डायग्नोसिस में आसानी हो रही है। पैंक्रियाज के आसपास की थैली का पानी भी निकालने में आसानी हो गई है। खाने की थैली के ब्लॉकेज के मामले में भी इस विधि से रास्ता बना सकते हैं। इस मौके पर डॉ. विकास सेंगर, डॉ. गौरव चावला, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. कुनाल सहाय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

तारीफ और तंज : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले- भाजपा प्रचार करने में 'हीरो', हम थे 'जीरो'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 05 मई 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार प्रचार में ‘‘हीरो’’ है, जबकि उनकी पार्टी और उसके नेतृत्व वाली सरकार उस मोर्चे पर ‘‘जीरो’’ थी क्योंकि वे अपने काम और उपलब्धियों का ‘‘प्रचार करने में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण