जमानत के लिए व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहें राहुल गांधी; सावरकर पर टिप्पणी को लेकर अदालत का निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 मार्च 2025। नासिक की अदालत ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर पर की गई टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में जमानत लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। नासिक निवासी देवेंद्र भूटाडा ने अधिवक्ता मनोज पिंगले के माध्यम से भारतीय दंड संहिता की धारा 500 और 504 के तहत गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। याचिका में भूटाडा ने दावा किया कि सावरकर के बारे में गांधी की कुछ टिप्पणियों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। शनिवार को सुनवाई के दौरान 10वें संयुक्त सिविल न्यायाधीश, वरिष्ठ डिवीजन और अतिरिक्त सीजेएम, नासिक आरसी नरवाडिया ने कहा कि गांधी को जमानत लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। गांधी के वकीलों जयंत जयभावे और आकाश छाजेड ने एक आवेदन दायर कर मांग की है कि कांग्रेस नेता को पेशी से स्थायी छूट दी जाए और जब भी आवश्यकता हो उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति दी जाए। याचिकाकर्ता के वकील पिंगले ने कहा कि गांधी की स्थायी छूट के आवेदन पर सुनवाई 9 मई को होगी।

मनोज तिवारी आईआईएम बॉम्बे के निदेशक बनाए गए
प्रोफेसर मनोज कुमार तिवारी को आईआईएम बॉम्बे का निदेशक बनाया गया है। संस्थान के बोर्ड सदस्यों ने तिवारी को निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। अभी उनके पास संस्थान का अतिरिक्त कार्यभार था। निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल 28 फरवरी, 2025 से प्रभावी हो गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संशोधन विधेयक 2023 पारित होने के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग को आईआईएम बॉम्बे का दर्जा दिया गया था। उस समय प्रोफेसर तिवारी को इसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

महाराष्ट्रः छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ की टिप्पणी, केस दर्ज
महाराष्ट्र के जालना में छत्रपति संभाजी महाराज और राजमाता जीजाबाई के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में नागपुर के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मराठा महासंघ और मराठा क्रांति मोर्चा की शिकायत पर कदीम जालना थाने में आरोपी प्रशांत कोराटकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

अधीर रंजन ने सीएम ममता को लिखा पत्र, कहा- कांग्रेस समर्थक शिक्षकों पर झूठे केस हटाने में हस्तक्षेप करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 02 मार्च 2025। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि दो शिक्षकों पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों शिक्षकों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) संचालित बहरामपुर नगर […]

You May Like

'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार