राहत: देश में पिछले 266 दिन में कोरोना के सबसे कम केस, सक्रिय मामलों में भी रिकॉर्ड गिरावट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 नवंबर 2021। भारत कोरोना महामारी से जंग जीतने में लगातार कामयाब हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में केवल 10,126 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 1,40,638 हो गई है, जो पिछले 263 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 332 लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,389 हो गई।

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 32 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 135 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,40,638 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में सक्रीय मरीजों की संख्या में 2,188 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

पिछले आंकड़े

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Leave a Reply

Next Post

अलविदा कोचः शास्त्री सबसे सफल कोच, विराट सबसे बेहतर कप्तान, पर दोनों कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जिता पाए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 नवंबर 2021। टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने अपने आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कोच शास्त्री और टी-20 कप्तान विराट कोहली को जीत के साथ विदाई दी। विराट कोहली का टी-20 […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग