पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जताई चिंता, कहा- बाढ़-बारिश से बड़ा नुकसान, हर पीड़ित का दर्द हम सबका दर्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण में देशवासियों से बात की। इस बार उन्होंने मानसून के दौरान आई भारी बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही का जिक्र किया और कहा कि यह प्राकृतिक आपदाएं पूरे देश की परीक्षा ले रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि घर जल गए, खेत डूब गए और पुल सड़कों को बहा ले गया। ऐसे समय में हर पीड़ित परिवार का दर्द हम सबका दर्द है।

बाढ़-बारिश से देश को भारी नुकसान

पीएम मोदी ने बताया कि इस मानसून में देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन से बहुत नुकसान हुआ है। कई परिवारों के घर तबाह हो गए हैं और खेती को बड़ा नुकसान पहुंचा है। नदियों का पानी बढ़ने से पुल और सड़कें टूट गई हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में आ गई है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर दुख जताया कि यह आपदा हर भारतीय के दिल को छूती है और देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।

जम्मू-कश्मीर में खुशियों की झलक

बाढ़-बारिश की इस विपत्ति के बीच पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से दो अच्छी खबरें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि पुलवामा के एक स्टेडियम में देश का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच खेला गया। यह अब तक एक नामुमकिन सपना था, लेकिन देश बदल रहा है और खेलों में नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं।

डल झील में खेलों का उत्सव

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि श्रीनगर की डल झील में ‘खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ का आयोजन हुआ, जिसमें देश के 800 से ज्यादा एथलीट शामिल हुए। खास बात यह है कि महिला खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में पुरुष खिलाड़ियों के लगभग बराबर हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने मध्य प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा को उनके पदकों के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Next Post

समुद्री युद्ध क्षमता में होगा इजाफा, एक लाख करोड़ से नौ पनडुब्बियां खरीदेगा भारत, दो सौदों की तैयारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 सितंबर 2025। चीन की बढ़ती नौसैनिक ताकत के मद्देनजर भारत हिंद महासागर में अपनी समुद्री युद्ध क्षमताओं में लगातार इजाफा कर रहा है। इसी के तहत अगले साल के मध्य तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के दो बड़े पनडुब्बी सौदों को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल