दीवालिया होने की कगार पर था ट्विटर! एलन मस्क बोले- बीते तीन महीने बहुत कठिन थे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 06 फरवरी 2023। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके लिए बीते तीन महीने बहुत ही कठिन रहे, क्योंकि उन्हें ट्विटर को दीवालिया होने से बचाना था। मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि टेस्ला और स्पेसएक्स में अपने कर्तव्यों को पूरा करते हुए उन्हें ट्विटर को दीवालिया होने से बचाना था। ऐसे में उनके लिए तीन महीने बहुत कठिन रहे। 

मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि “पिछले तीन महीने बेहद कठिन थे, क्योंकि टेस्ला और स्पेसएक्स में कर्तव्यों को पूरा करते हुए उन्हें ट्विटर को दिवालिएपन से बचाना था। मैं नहीं चाहता कि किसी को भी यह दर्द हो। ट्विटर में अभी भी चुनौतियां हैं, लेकिन अब ब्रेकइवन ट्रेंडिंग में है अगर हम इसे बनाए रखें। जनता का समर्थन बहुत सराहनीय है!

कंपनी के राजस्व में आई थी बड़ी गिरावट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर में 44 बिलियन डॉलर से ट्विटर के अधिग्रहण के ठीक एक सप्ताह के बाद कंपनी के राजस्व में बड़ी गिरावट आई थी, जिसके लिए एलन मस्क ने विज्ञापनदाताओं पर दबाव डालने वाले कार्यकर्ता समूहों को जिम्मेदार ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद ही मस्क ने कंपनी में आधे से अधिक कर्मचारियों को कम कर दिया और माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की। इतना ही नहीं कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से यादगार वस्तुओं की नीलामी भी की है। 

एपीआई के लिए शुल्क लेगा ट्विटर 
बता दें, हाल ही में, ट्विटर ने घोषणा की कि वह अपने एपीआई तक पहुंचने के लिए शुल्क लेना शुरू कर देगा। इसका उपयोग डेवलपर्स समाचार रिपोर्ट के अनुसार तृतीय-पक्ष सेवाओं को बनाने के लिए करते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'मैं पीएसएल में उमरान मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ दूंगा', इस नए पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया बड़ा दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लाहौर 06 फरवरी 2023। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उमरान मलिक का करियर ग्राफ लगातार ही चढ़ता जा रहा है। जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने अपनी गति से काफी प्रभावित किया है। वह टीम इंडिया का […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान