कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- यूपी में महिलाओं पर हो रहा अपराध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैनपुरी 21 नवंबर 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। वह शहर स्थित श्रीएकरसानंद आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी शारदानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि शारदानंद सरस्वती छह नवंबर की रात ब्रह्मलीन हो गए थे। सोमवार को आश्रम परिसर में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही षोडशी भंडारे का आयोजन किया गया।  अखिलेश यादव ने शारदानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यहां पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार नाकाम रही है। इसी के चलते कभी बेटी सूटकेस में मिलती है तो कभी आजमगढ़ जैसे जघन्य अपराध होते हैं। आज प्रदेश में महिलाओं पर सबसे अधिक अपराध हो रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। वहीं, सरकार यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि उनकी कानून व्यवस्था खराब है। मैनपुर उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी की जनता का सीधा संपर्क और रिश्ता नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से था। यहां की जनता से जो विकास देखा है। जो पहचान नेताजी ने बनाई है, उसका परिणाम आठ दिसंबर को दिखाई देगा। 

Leave a Reply

Next Post

धमकी के बाद दूर से होंगे राहुल के दीदार, बढ़ेगी सुरक्षा, निमाड़ में परोसा जाएगा निमाड़ी भोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव खंडवा 21 नवंबर 2022। राहुल गांधी को यदि सुरक्षा की कड़ी के बीच में किसी से मिलना होगा तो वे स्वयं उसके पास चले जाएंगे या अपने पास बुला लेंगे। सुरक्षा में सीआरपीएफ, प्रदेश पुलिस के साथ ही जिला पुलिस बल के जवान और अधिकारी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग