ममता कैबिनेट में फेरबदल बुधवार को: दीदी बोलीं- चार मंत्रियों का काम अकेले संभालना संभव नहीं, 4-5 नए चेहरे शामिल होंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 1 अगस्त 2022 । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को कैबिनेट में फेरबदल करेंगी। सोमवार को मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि कई मंत्रियों के पद खाली हैं। वो खुद सभी विभागों का काम नहीं कर सकती हैं, इसलिए 4 से 5 नए चेहरे शामिल होंगे।उन्होंने सात नए जिले बनाने का भी ऐलान किया है। अब राज्य में 30 जिले हो जाएंगे। ममता बनर्जी ने इससे पहले 28 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक की थी। सूत्रों के हवाले से पहले ही खबर आ रही थी कि ममता तृणमूल कांग्रेस में कामराज प्लान लागू कर सकती हैं। दरअसल, ये प्लान 1963 में नेहरू के वक्त कांग्रेस ने लागू किया था। ममता ने पिछले 4 दिन में दूसरी बार कैबिनेट बैठक बुलाई है। 28 जुलाई को कैबिनेट मीटिंग के बाद ममता ने शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी पार्थ चटर्जी को हटाने की घोषणा की थी।

साधन-सुब्रत का निधन, पार्थ जेल में

ममता कैबिनेट के टॉप-5 में से 4 का पद रिक्त हो गया है। कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी और साधन पांडे का इसी साल निधन हो चुका है, जबकि पार्थ जेल जाने की वजह से मंत्री पद गंवा चुके हैं। वहीं वित्त मंत्री रहे अमित मित्रा भी मंत्री पद छोड़ सलाहकार बन चुके हैं।

वन पोस्ट-वन पर्सन का फॉर्मूला लागू हो सकता है

तृणमूल सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट फेरबदल में वन पोस्ट-वन पर्सन का फॉर्मूला लागू हो सकता है। वर्तमान में परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम समेत कुछ मंत्रियों के पास दो या उससे अधिक जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में विस्तार में उनसे पद लिया जा सकता है। इसी साल फरवरी में अभिषेक बनर्जी और उनकी टीम ने वन पोस्ट-वन पर्सन फॉर्मूला लागू करने की मांग की थी, जिस पर काफी विवाद हुआ था।

बाबुल-निर्मल रेस में; सांसद भी बनाए जा सकते हैं मंत्री

सूत्रों के मुताबिक नए मंत्री बनने के रेस में भाजपा से आए बाबुल सुप्रियो, निर्मल माझी भी रेस में हैं। इसके अलावा, पार्टी कुछ सांसदों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। पार्टी का पूरा फोकस 2023 के पंचायत और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव है।

Leave a Reply

Next Post

अचिंता शेउली ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड, भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड मेडल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बर्मिंघम 1 अगस्त 2022 । बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टर खिलाड़ियों का जलवा जारी है। भारत ने इन खेलों में अब तक 3 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 6 पदक जीते हैं और सभी मेडल वेटलिफ्टिंग इवेंट में ही आए हैं। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं