‘आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी, 1625 करोड़ की सहायता राशि भी करेंगे जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अगस्त 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद’ में भाग लेंगे और दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत पदोन्नत महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी 4 लाख से अधिक एसएचजी को 1,625 करोड़ रुपये की पूंजीकरण सहायता राशि जारी करेंगे। पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज के तहत आने वाले 7,500 एसएचजी समूहों के लिए 25 करोड़ की आरंभिक धनराशि भी जारी करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, “भारत में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह हैं जो महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ये ‘आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद’ में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, मुझे महिला एसएचजी सदस्यों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न एसएचजी को विकासात्मक सहायता भी जारी की जाएगी। इससे इन समूहों के कामकाज को गति मिलेगी और अधिक महिलाएं राष्ट्रीय कल्याण में योगदान करने में सक्षम होंगी।”

प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान देश भर से महिला एसएचजी सदस्यों की सफलता की कहानियों का संकलन, साथ ही कृषि आजीविका के सार्वभौमिकरण पर एक किताब भी प्रधान मंत्री द्वारा जारी की जाएगी। पीएमओ के मुताबिक निशन स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को शक्तिशाली बना रहा है। मिशन घरेलू हिंसा, महिला शिक्षा, और लैगिंक मुद्दों, पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक बना रहा है और उनकी समझ व व्यवहार विकसित कर रहा है।पीएमओ के अनुसार, योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को चरणबद्ध तरीके से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में शामिल करना और उनकी आजीविका में विविधता लाने, उनकी आय और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए दीर्घकालिक सहायता प्रदान करना है।

Leave a Reply

Next Post

काबुल के और करीब तालिबान, अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर किया कब्जा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काबुल 13 अगस्त 2021। अफगानिस्तान से नाटो और अमेरिका सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अफगानिस्तान में जारी खूनी संघर्ष के बीच तालिबान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम