केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का ऐलान- पूरे देश में फ्री में मिलेगी कोरोना की वैक्सीन

indiareporterlive
शेयर करे

आज देश भर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

116 जिलों में 259 जगहों पर कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 2 जनवरी 2021। देशभर में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश को वैक्सीन फ्री मिलेगी। बता दें कि सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों के 259 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा करने पहुंचे।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील करते हुए कहा कि देश के लोगों को मेरी अपील है कि वो किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। भारत की सरकार देश के लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना चाहती है, वैक्सीन का विकास उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। हमारी प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव सुनिश्चित करना है। पोलियो अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन लोगों ने वैक्सीन ली और भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है। 

इससे पहले चार राज्यों में वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ड्राई रन का आयोजन हुआ था। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 4 राज्यों में ड्राई रन के बाद प्राप्त फीडबैक को टीकाकरण के लिए दिशानिर्देशों में शामिल किया गया है। सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में आज के ड्राई रन को नए दिशानिर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। इस दौरान असली टीका नहीं दिया जा रहा, बाकी हर प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

जल्द मिलेगी भारत को कोरोना वैक्सीन

बता दें कि देश को कोरोना वैक्सीन मिलने की औपचारिकता भर रह गई है।  केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोरोना पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ऑक्सफर्ड- एस्ट्राजेनेका की  वैक्सीन को के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की है। भारत में यह वैक्सीन कोविशील्ड के नाम से पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लाने की तैयारी में है।देश के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) वीजी सोमानी जल्द ही इसके इस्तेमाल की इजाजत दे सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने IIM संबलपुर को दिया नए कैंपस का तोहफा, कहा- आज के स्टार्टअप ही बनेंगे कल के उद्यमी

शेयर करेआईआईएम संबलपुर के स्थायी कैंपस का शिलान्यास साल 2022 तक पूरा होगा निर्माण, पीएम ने रखी आधारशिला इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 2 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के आईआईएम संबलपुर के स्थायी कैंपस का शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने डिजिटल इस कैंपस […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत