भारत-पाकिस्तान मैच ने किया निराश, पहले कभी नहीं आई थी ऐसी नौबत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जिसके कारण दोनों टीमों को एक -एक अंक बांट दिए गए हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 267 रनों का लक्ष्य दिया था। हर बार कि तरह इस बार फिर लोगों की नजरें इस मैच पर टिकी हुई है। जब भी ये टीमें एक दूसरे के सामने आती है तो मैदान अक्सर फैंस से भरा दिखाई देता है, लेकिन इस बार जब एशिया कप के मुकाबले में ये दोनों टीमें कैंडी में एक-दूसरे के सामने आईं तो चौंकाने वाले दृश्य देखने का मिला।

भारत पाकिस्तान के मैच में पहली बार ऐसा हुआ है कि स्टेडिय के कई हिस्से खाली थे। मैच के दौरान स्टेडियम मे फैंस दोनों देशों का झंडा लहरा रहे थे, तालियों से भी प्लेयरों को उत्साहित कर रहे थे लेकिन इस बार संख्या इतीन नहीं थी, जैसी भारत- पाकिस्तान के मैच में देखने को मिलती है। यहां स्टैंड और घसियाले (बिना स्टैंड वाले) दर्शकदीर्घा में कई स्थान खाली थे जो आम तौर पर भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले के दौरान देखने को नहीं मिलता।

काफी निराश नजर आए अधिकारी

कल शाम से कोलंबो में टिकटों की ब्रिकी जारी थी। ग्रैंड स्टैंड में अधिक दाम वाले टिकटों के लिए अधिक खरीदार नहीं थे। शुरुआत में टिकटों का न्यूनतम मूल्य 20 अमेरिकी डॉलर (लगभग 6400 श्रीलंकाई रुपये) था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 1500 श्रीलंकाई रुपये कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम का पाकिस्तान और नेपाल से जुड़े दोनों मैचों के लिए टिकट खरीदने पर यह 2560 श्रीलंकाई रुपये का कर दिया गया।

अनुमान से कम फैंस की भीड़ ने होटल मालिकों और टूर ऑपरेटरों को भी निराश कर दिया है। लगभग सभी होटलों में कमरे उपलब्ध थे। दूसरी ओर, अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के विश्व कप मैच को लेकर हालात हालांकि बिलकुल अलग है। वहां होटल और विमान के टिकटों का किराया काफी बढ़ गया है। श्रीलंका में कई होटलों का संचालन करने वाले समूह के मालिक ने कहा कि हम फैंस की बड़ी भीड़ के लिए तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय टीम ने जीता पुरुष हॉकी 5S एशिया कप 2023...प्रधानमंत्री मोदी ने दी खिलाड़ियों की बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी 5S एशिया कप का खिताब जीतने पर रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प देश को प्रेरित करता रहेगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं