अमेरिकी हथियारों से लदा विमान इस्राइल पहुंचा, पीएम नेतन्याहू ने कहा- इस युद्ध को हम खत्म करेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

येरूशलम 11 अक्टूबर 2023। अमेरिकी हथियारों से लदा पहला विमान मंगलवार की शाम दक्षिणी इस्राइल में उतरा। इस्राइल के रक्षा बल (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘यूएस हथियारों से लदा हुआ पहला विमान दक्षिणी इस्राइल के नेवाटिम एयरबेस में शाम को पहुंचा।’ हालांकि, आईडीएफ ने हथियारों के प्रकार या सैन्य उपकरणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जैसे ही इस्राइल ने हमास के विरोध में युद्ध छेड़ा है, अमेरिका ने हथियार पहुंचाना शुरू कर दिया है। 

नेतन्याहू ने की बाइडन से बात
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से तीसरी बार फोन पर बात की। इस बातचीत के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘मैंने बाइडन को बताया कि हमास आईएसआईएस से भी बदतर है और उनके साथ उसी तरह से व्यवहार किया जाना चाहिए।

इस दौरान बाइडन ने बताया कि अमेरिका, इस्राइल के साथ खड़ा है और इस्राइल का पूरा समर्थन करता है। इस पर इस्राइली प्रधानमंत्री ने बाइडन का धन्यवाद किया। नेतन्याहू ने बताया कि बातचीत के बाद से ही हमास की बर्बरता और भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने दर्जनों बच्चों का अपहरण कर लिया और उन्हें जला दिया। सैनिकों के सिर काट दिए। हमने इस्राइल के पूरे इतिहास में ऐसी बर्बरता इससे पहले नहीं देखा था। 

आईडीएफ ने बताया कि हमास के खिलाफ इस हमले को पूरे चार दिन हो गए। पीएम नेतन्याहू ने हमास को धमकी देते हुए कहा, ‘इस्राइल ने यह युद्ध शुरू नहीं किया है, लेकिन इस्राइल इसे खत्म करेगा।’ हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हवाई हमला किया था, जिसमें अबतक 1200 इस्राइलियों की मौत हो चुकी है। वहीं 2800 से ज्यादा घायल है। 

Leave a Reply

Next Post

भिवानी में दर्दनाक हादसा: सड़क पर खड़े ट्रक में गाड़ी की भयंकर टक्कर, छह युवकों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भिवानी (हरियाणा) 11 अक्टूबर 2023। भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के समीप मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह