भिवानी में दर्दनाक हादसा: सड़क पर खड़े ट्रक में गाड़ी की भयंकर टक्कर, छह युवकों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिवानी (हरियाणा) 11 अक्टूबर 2023। भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव सेरला के समीप मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवकों की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा कार और ट्रक की टक्कर से हुआ।  मंगलवार देर रात को गाड़ी में सवार छह युवक गांव सेरला की तरफ आ रहे थे कि सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखर्चे उड़ गए और इसमें सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान ढाबढाणी निवासी 18 साल के रवि के रूप में हुई है।

दूसरा युवक हिसार के बरवाला निवासी प्रदीप बताया जा रहा है। जबकि चार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी युवकों के शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां बहल पुलिस मृतकों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस की एक टीम ने बुधवार को मौके पर पहुुंचकर छानबीन की है। बहल पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ इस संबंध में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

गांव भुंगला से बलेनो गाड़ी में सवार होकर पांच युवक बहल जा रहे थे। इस सड़क हादसे में ट्रक के पीछे रस्से खींच रहे ट्रक के क्लीनर की भी मौत हो गई। मृतक प्रदीप के भाई सुनील ने बताया कि प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं अन्य मृतकों की अभी पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

गाजा, इजरायली हमले का भयंकर मंजर, जहां देखो लाशें ही लाशें... मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 1800

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा/यरुशलम:  इजरायल पर हमास चरमपंथियों के हमले के बाद इजरायली सेना ने जवाबी कारर्वाई करते हुए गाजा पट्टी पर जबर्दस्त हमला किया है। हमले में दोनों पक्षों के 1830 लोगों की जान जा चुकी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल