ससुराल सिमर का’ फेम आशीष रॉय का निधन, किडनी की समस्या से थे परेशान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ फेम आशीष रॉय का किडनी फेल होने के चलते निधन हो गया है। 55 साल के एक्टर लॉकडाउन के दौरान से ही काफी बीमार थे। CINTAA के जॉइंट सैक्रेट्री अमित बहल ने न्यूज कन्फर्म करते हुए जानकारी दी। आशीष रॉय ने मंगलवार को मुंबई स्थित घर में दम तोड़ा। 

मुंबई स्थित पाटलीपुत्र बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि आशीष साहब का निधन सुबह 3:45 बजे हो गया था। उनका नौकर नीचे भागते हुए आया और कहा कि आशीष साहब को तीन हिचकियां आईं और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका स्वास्थ्य तो खराब चल ही रहा था, लेकिन नौकर ने बताया था कि एक दिन पहले तक वह ठीक महसूस कर रहे थे। मंगलवार को उन्हें डायलिसिस के लिए हॉस्पिटल जाना था।

कोलकाता से आशीष रॉय की बहन मुंबई पहुंचने वाली हैं। मंगलवार शाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

https://twitter.com/TinaaGhaai/status/1331092803523391489?s=20

बता दें कि कुछ समय पहले आशीष रॉय ने सोशल मीडिया पर लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। डायलिसिस का खर्च उठाने के लिए उनके अकाउंट में पैसे नहीं बचे थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया का रुख करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या हो गई है। उनके शरीर में करीब 9 लीटर पानी जमा हो गया था। डॉक्टर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शरीर से पानी निकाला था।

गौरतलब है कि आशीष ने ‘ससुराल सिमर का’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘यस बॉस’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘मेरे अंगने में’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और ‘आरंभ’ जैसे कई टीवी शोज में काम किया है।

Leave a Reply

Next Post

स्थानीय कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा प्रस्तुति के अवसर उपलब्ध कराएं : मंत्री अमरजीत भगत

शेयर करेसंस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की विभागीय काम-काज समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 नवम्बर 2020। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के कलाकारों को अधिक से अधिक प्रस्तुति का अवसर […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत