टीवी पर भी ‘हाउसफुल’ धमाका 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 नवंबर 2025। बॉक्स ऑफिस के बाद हाउसफुल 5 ने टीवी पर भी इतिहास रच दिया। स्टार गोल्ड पर हुए इसके वर्ल्ड टीवी प्रीमियर को 4.65 करोड़ दर्शकों और 1.91 करोड़ घरों ने देखा। दो अलग क्लाइमेक्स – हाउसफुल 5ए और 5बी  का अनोखा प्रयोग दर्शकों को खूब भाया। इस व्यूअरशिप के साथ यह अक्षय कुमार की साल की सबसे बड़ी टीवी रिलीज़ बन गई।

स्टार गोल्ड ने इस साल की टॉप मूवी प्रीमियर सूची में स्त्री 2, छावा और हाउसफुल 5 जैसी तीन हिट फिल्में दीं। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इसे अपनी टीम के लिए “गर्व का पल” बताया, जबकि अक्षय कुमार ने दर्शकों के अपार प्यार के लिए आभार जताया। तरुण मंसुखानी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा ने धमाल मचाया।

Leave a Reply

Next Post

बाबाजी की शिक्षाओं से सजी ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को रिलीज़ होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव (अनिल बेदाग) मुंबई 05 नवंबर। क्रियायोग के प्रणेता और अमर हिमालयी योगी श्री महावतार बाबाजी के जीवन, सिद्ध मार्ग और उनके शिष्या माँ रुद्रात्मिका की आध्यात्मिक साधना पर आधारित फ़िल्म ‘फ़क़ीरियत’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। भद्रबाहू डिवाइन क्रिएशन्स एलएलपी के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां