बनासकांठा में भारी बवाल; भीड़ का पुलिस और वन अधिकारियों पर हमला, 47 अफसर घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बनासकांठा 14 दिसंबर 2025। शनिवार को गुजरात के बनासकांठा जिले में भारी बवाल हो गया। दरअसल लोगों की भीड़ ने शनिवार दोपहर जिले के पाडलिया गांव में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के अधिकारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में कम से कम 47 अधिकारी घायल हुए हैं। हमले की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 लोगों को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को आगे के इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। 

कलेक्टर बोले- लोगों ने पत्थर, तीर-कमान से किया हमला
बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2.30 बजे हुई, जब पुलिस, वन और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर 9 इलाके में नर्सरी और पौधारोपण का काम कर रही थी। इसी दौरान करीब 500 लोगों की भीड़ वहां पहुंची और अधिकारियों पर हमला बोल दिया। भीड़ ने अधिकारियों पर पत्थर फेंके और तीर-कमान से हमले किए। कलेक्टर ने बताया कि घायल अधिकारियों की हालत स्थिर है। जिस जगह हिंसा हुई, वह इलाका अंबाजी तीर्थ शहर से 14 किलोमीटर दूर दांता तालुका में स्थित है। 

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद में मेसी की मौजूदगी से फैन्स में जबरदस्त उत्साह, राहुल गांधी ने भी की मुलाकात

शेयर करे इंडियारिपोर्टर लाइव हैदराबाद 14 दिसंबर 2025। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार की रात फुटबॉल के फैंस के दिलों-दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ गई। दरअसल स्टेडियम में मौजूद लोग फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी की मौजूदगी के गवाह बने। लियोनेस मेसी इन दिनों भारत […]

You May Like

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई