अमरनाथ यात्रा पर छाया आतंकी साया,  सुरक्षा को लेकर सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर रख रहे इस तरह नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 26 जून 2024। आधार शिविर भगवती नगर से 28 तारीख को पहले जत्था रवाना होगा और 29 तारीख को बाबा बर्फानी की यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में इस यात्रा पर आतंकी साया बना हुआ है जिसे देखते हुए सुरक्षा बल किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाह रहे।

यही वजह है कि भगवती नगर आधार शिविर के आसपास हर जगह पर मेटल डिटेक्टर से हर एक चप्पे-चप्पे को खंगाल जा रहा है। वहीं डॉग स्क्वाड टीम भी आसपास के इलाकों को पूरी तरह से चेक कर रही है क्योंकि अमरनाथ यात्रा से पहले रियासी में श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। उसके बाद हीरानगर में आतंकियों से मुठभेड़ हुई। फिर आतंकियों ने ही डोडा के अंदर दोबारा हमला किया। हालांकि सुरक्षा एजेंसी के पास ऐसे इनपुट्स मिल रहे हैं कि इस बार आतंकी यात्रा में खलल डाल सकते हैं। 4 हमले होने के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक कर कहा था कि यात्रा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए और यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न करने का जिम्मा सुरक्षा बलों को दिया है। यही वजह है कि सुरक्षा में किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

चार दिन बाद खुले कामाख्या मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 26 जून 2024। सुप्रसिद्ध कामाख्या मंदिर असम की राजधानी दिसपुर के पास गुवाहाटी से कुछ किलोमीटर दूर कामाख्या में है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि देवी कामाख्या मासिक धर्म से गुजरती हैं, इसलिए मंदिर के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल