बरपाली के सरपंच ने गांव को किया सेनेटाइज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 

प्रदीप महतो

कोरबा (छत्तीसगढ़) 22 अप्रैल 2020। कोरबा जिला के ग्राम पंचायत बरपाली के नव निर्वाचित सरपंच सुमित्रा बिंझवार ने पूरे पंचायत क्षेत्र को सेनेटाइज कर करोना वायरस से बचाव के लिए एक अहम भूमिका निभाई है।इसका अनुसरण प्रत्येक सरपंच को करना चाहिए क्योंकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में गांव की रक्षा का प्रथम दायित्व मुखिया का होता है करोना वायरस पूरे विश्व में एक महामारी का रुप ले चुका है इसके बचाव में सभी नागरिकों को सहयोग देना चाहिए यह केवल सरकार के वश की बात नहीं है।बरपाली गांव एक कस्बे का रूप ले चुका है जहां सभी प्रकार के व्यवसाय फल फूल रहे हैं कुछ तो अब धन्ना सेठों की श्रेणी में भी पहुंच चुके हैं ऐसे महामारी से निजात दिलाने के लिए तथा कथित व्यवसायियों को बढ चढ कर हिस्सा लेना चाहिए।अक्सर देखा जाता है कि व्यापारी वर्ग धार्मिक कार्यों में खर्च करने में किसी तरह की कोताही नहीं करते जो केवल अपने स्वार्थ सिद्धि एवं मन की शांति के लिए किया जाता है लेकिन आपातकालीन संकट सभी के लिए होता है इसलिए अपनी सोच को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की ओर ले जाना सबसे बड़ा धर्म है पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान केवल मन की शांति के लिए किए जाते हैं जरूरत मंद की सेवा करना तथा सद्कर्मों के साथ जीवन निर्वाह करना ही शास्त्रों में सबसे बड़ा धर्म माना गया है।वर्तमान में न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व जिस करोना संकट से गुजर रहा है उससे निपटने के लिए सबका सहयोग अपेक्षित है सरकार ने जो गाईड लाईन निर्धारित किया है उसका पालन जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक सरकार को आर्थिक सहायता करने की भी है साथ ही सक्षम वर्ग को चाहिए कि वे जरूरत मंद लोगों के लिए भी आर्थिक मदद करें, जिसके पास मास्क नहीं है उसे उपलब्ध कराये, सोशल डिस्टेंस का पालन करने ग्रामीणों को शिक्षित करने तथा बच्चों को किसी भी काम के लिए बाहर न निकलने दे,गांव में सभी कार्य पंचायत नहीं कर सकती वैसे भी चुनाव के बाद कोई फंड पंचायतों में नहीं आ पाया है इसलिए धनिक वर्ग को इस संकट की घडी मे पंचायत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की आवश्यकता है यदि सभी गांव के लोग अपने अपने गांव को बचा ले तो पूरा देश बचाया जा सकता है सवाल है एक द्रृढ इच्छा शक्ति की।क्योंकि दान करने अथवा सार्वजनिक हित के कार्य के लिए आदमी का अमीर होना आवश्यक नहीं है आवश्यक है तो बहुजन हिताय की भावना।स्वयं के लिए तो हर कोई जीता है कभी दूसरे के लिए भी जी कर देखो।।

Leave a Reply

Next Post

कटघोरा में कोरोना से जंग…किस तरह की चुनौतियों से करना पड़ रहा दो- दो हाथ- पढ़ें – कोरबा कलेक्टर किरण कौशल की कलम से

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव  कोरबा 22 अप्रैल 2020। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा कलेक्टर ने अपने लेख में लिखा है कि मुझे रोज कई कॉल आते हैं। कोई डॉक्टर चाहता है, किसी के घर दूध नहीं पहुंचा। कई ऐसे भी लोग हैं, जिनके अपने दूर देस में फंसे हैं तो कोई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं