मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल प्रो.भार्गव से कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में की चर्चा

indiareporterlive
शेयर करे

कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में हुई विस्तृत चर्चा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 25 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर बलराम भार्गव से दूरभाष पर चर्चा करते हुए कोविड-19 के नियंत्रण हेतु प्लाज्मा थेरेपी सहित अन्य विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रो. भार्गव से छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे उपायों के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इलाज सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार और कोविड-19 टेस्टिंग की संख्या मे बढ़ोत्तरी के संबंध में बताया।  उन्होंने संक्रमित मरीजों के प्लाज्मा थेरेपी से उपचार के साथ ही आगे की कार्ययोजनाओं और उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्लाज्मा थेरेपी के संबंध में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और स्वास्थ्य सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

Leave a Reply

Next Post

भिलाई में गैस सिलेंडर की दुकान में लगी आग, ब्लास्ट में एक फायर फाइटर जख्मी

शेयर करेसुपेला स्थित मार्केट में हुई आगजनी, घटना के कारणों की जांच में जुटी टीम आग पर करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू इंडिया रिपोर्टर लाइव भिलाई 25 जुलाई 2020। शहर के सुपेला स्थित मार्केट की एक दुकान में आग लग गई। शनिवार सुबह सूचना […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल