बदायूं में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर रोडवेज और निजी बस की टक्कर, तीन बरातियों की मौत, 12 लोग घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बदायूं 22 फरवरी 2026। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरात से लौट रही निजी बस की रोडवेज बस से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मा निवासी प्रेमपाल के बेटे राजवीर की शनिवार को शाहजहांपुर के बारह कलां बरात गई थी। सुबह तकरीबन पांच बजे बरातियों से भरी बस वापस कासगंज जा रही थी। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिला के समीप बरेली-मथुरा हाईवे पर बदायूं डिपो की रोडवेज बस से बरातियों की बस टकरा गई। 

हादसे में तीन बरातियों की मौत  
हादसे में कासगंज के ईशेपुर निवासी योगेश (32 वर्ष) पुत्र संजय, बीवी सलेमपुर निवासी सोनू (21 वर्ष) पुत्र अशोक, उझानी कोतवाली के कछला के वार्ड नंबर पांच के रहने वाले किशन (14 वर्ष) पुत्र रमेश की मौत हो गई। कासगंज के जीतू, वासु, सुरेश, मुरारी लाल, अभिषेक , मुन्नालाल, सत्यवीर, निछत्र पाल, राम सुशील समेत 12 लोग घायल हुए हैं।

घायल बरातियों ने बताया कि उनकी बस जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली मथुरा हाइवे पर गांव जिरौलिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही रोडवेज की बस से आमने-सामने से टक्कर हो गई। मुन्नालाल, सत्यवीर, निछत्र पाल, राम सुशील गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनको बरेली रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मची चीत्कार  
हादसे के समय निजी बस में करीब 55 लोग सवार थे। जैसे ही हादसा हुआ निजी बस में चीख-पुकार मच गई। निजी बस की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त बसों को हाईवे से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। 

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप की टैरिफ हथियारकरण नीति पर पी चिदंबरम का हमला, भारत के व्यापारिक फायदे पर उठाए सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  पर टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कदम वैश्विक व्यापार व्यवस्था के खिलाफ है और इसकी […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह