लॉकडाउन में मसीहा बने सोनू सूद म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर, सेना के जवान का होगा किरदार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (sonu sood) बीते साल कोरोना काल में लोगों का मसीहा बनकर सामने आए। एक्टर अब तक लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। सोनू को फैन्स ‘मसीहा’ कहकर बुलाने लगे। इसी बीच अब सोनू सूद अपने फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी ले आये हैं। कोरोना काल में मसीहा बनकर लोगो की मदद करने वाले सोनू जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। जिसमें सोनू एक सेना के जवान बनकर नजर आएंगे। 

दरअसल सोनू सूद ने खुद अपने ट्वीटर पर इस बात की जानकारी शेयर की। सोनू सूद ने अपने आने वलए म्यूजिक वीडियो ‘पागल नहीं होना’ का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फैन्स के साथ ये खबर शेयर की है। इस वीडियो में वो इश्क करते दिखाई देंगे। सोनू इस म्यूजिक वीडियो में एक सेना के जवान बनकर दिखाई देंगे जो अपनी प्रेमिका के लिए गाना जाता है। इस गाने को सुनंदा शर्मा ने अपनी आवाज दी है।  सुनंदा को अपनी अलग एलबम ‘जानी तेरा ना’, ‘मोरनी’, ‘सैंडल’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। सोनू सूद का ये गाना 15 जनवरी को रिलीज़ होने वाला है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को कुछ दिनों पहले ही लीड रोल के लिए फिल्म ‘किसान’ में साइन किया गया है। सोनू सूद के लीड रोल वाली फिल्म ‘किसान’ को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं जिन्होंने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा सोनू सूद फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

वहीं उनकी दो तेलुगु फिल्में ‘अल्लुदु अधुर्स’ और ‘आचार्य’, एक तमिल फिल्म ‘तमिलारसन’ भी जल्द रिलीज़ होंगी। 

Leave a Reply

Next Post

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हैक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 जनवरी 2021। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हैक हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा एकाउंट हैक होने की सूचना प्रभारी साईबर सेल सिविल लाईन में दी गई है। सूचना के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां