विराट आपका क्रिकेट में फ्यूचर बेहतर बना सकते हैं, ऋषभ पंत ने जमकर की किंग कोहली की तारीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कहना है कि विराट कोहली का अनुभव दबाव की स्थिति से निपटने में मदद करता है। पंत ने साथ ही उम्मीद जताई कि वे पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के टीम के पहले मैच में पूर्व कप्तान कोहली के साथ अपनी बल्लेबाजी साझेदारी फिर बना पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप की वेबसाइट ने पंत के हवाले से कहा, ‘वह (कोहली) वास्तव में आपको सिखा सकते हैं कि परिस्थितियों से कैसे निपटना है जिससे भविष्य में आपको अपने क्रिकेट सफर में मदद मिल सकती है। इसलिए उनके साथ बल्लेबाजी करना हमेशा की तरह अच्छा है।’ उन्होंने कहा, ‘बहुत अनुभव रखने वाले व्यक्ति का आपके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है क्योंकि वह आपको खेल को आगे बढ़ाने और प्रत्येक गेंद में एक रन के साथ दबाव को बनाए रखने के तरीके के बारे में बता सकता है।’

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के नाबाद अर्धशतकों से पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे लेकिन पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया था। 25 साल के पंत ने 39 रन की पारी खेलने के अलावा तत्कालीन कप्तान कोहली के साथ 53 रन जोड़े थे।

पंत ने कहा, ‘मुझे याद है कि मैंने हसन अली के एक ही ओवर में दो छक्के मारे थे। हम सिर्फ रन गति बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि हमने शुरुआती विकेट खो दिए थे और हमने साझेदारी की थी- मैंने और विराट ने।’ इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘हम रन गति बढ़ा रहे थे और मैंने उसे एक हाथ से दो छक्के मारे… मेरा विशेष शॉट।’ चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलने के अनुभव के बारे में पंत ने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि उस मैच के आसपास हमेशा की तरह एक विशेष तरह की हाइप होती है।’

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल प्रदेश की चुराह विधानसभा की सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी कांग्रेस संचार विभाग सदस्य अमित श्रीवास्तव को

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/20 अक्टूबर 2022। कांग्रेस संचार विभाग सदस्य अमित श्रीवास्तव को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिला चंबा के अंतर्गत चुराह (एससी) विधानसभा क्षेत्र 01 के सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति एआईसीसी के हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद राजीव […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक