” अब जाति जनगणना का श्रेय ले रहे हैं “, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2025। जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार के रुख में आए बदलाव पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के पिछले बयानों को उजागर करते हुए कहा कि अब वे उसी जाति जनगणना का श्रेय ले रहे हैं, जिसकी वे पहले आलोचना करते थे। जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 2023 और 2024 में दिए गए दो बयानों का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग को समाज को बांटने वाला और ‘अर्बन नक्सल’ सोच से प्रेरित बताया था। रमेश ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बीच की अवधि में 30 अप्रैल, 2025 को मोदी सरकार ने अप्रत्याशित रूप से और अचानक जाति जनगणना की घोषणा की। कल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री ने उम्मीद के मुताबिक इसका पूरा श्रेय लिया।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पहले के कुछ बयानों का वीडियो साझा करते हुए कहा, “जरा सुनिए, प्रधानमंत्री ने क्या कहा… जब 2 अक्टूबर, 2023 को बिहार जाति सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए गए और 28 अप्रैल, 2024 को जब कांग्रेस द्वारा जाति जनगणना की मांगों के बारे में उनसे सवाल पूछा गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा था कि जातिगत जनगणना उनकी सरकार के उस मॉडल की दिशा में एक कदम है जो हाशिये पर पड़े और हर क्षेत्र में पीछे रह गए लोगों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में हासिल की गई उपलब्धियों की पुष्टि भी है।

Leave a Reply

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप का रूसी राष्ट्रपति पर बड़ा बयान: पुतिन पागल हो गया है, यूक्रेन में बेक़सूर लोगों को मार रहा है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 26 मई 2025। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा अच्छा संबंध रहा है,  लेकिन अब उसमें कुछ बदल गया है। वह बिल्कुल पागल हो […]

You May Like

सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज