हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 13 सितंबर 2026। एसईसीएल मुख्यालय में 12 सितंबर 2026 को ‘राजभाषा पखवाड़ा उद्घाटन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने की। मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में भी 14 से 28 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है। उन्होंने कहा, “हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है तथा पूरे देश में इसकी व्यापक स्वीकार्यता है। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। साथ ही, सभी अधिकारी-कर्मचारी राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें।”

आपसी संवाद को सहज और प्रभावी बनाने का माध्यम है हिंदी : हिमांशु जैन

मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने कहा, “हिंदी हमारे आपसी संवाद को सहज और प्रभावी बनाने का माध्यम है। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग से कार्यों में सरलता और सहजता आती है। हमें दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। राजभाषा के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”

राष्ट्रीय एकता का महत्वपूर्ण आधार है हिंदी : रमेश चंद्र महापात्र

निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र ने कहा, “हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का महत्वपूर्ण आधार है। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हिंदी के माध्यम से हम अपने विचारों को सहजता से व्यक्त कर सकते हैं। राजभाषा पखवाड़ा इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।”

इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी एवम केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के संदेश का पठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने राजभाषा पखवाड़े के उद्देश्यों एवं इसके अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन

शेयर करे नई जिम्मेदारी को लेकर खुद दिया बयान इंडिया रिपोर्टर लाइव  लाहौर, 13 सितंबर 2026।  इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का 0-3 से सफाया हो गया। सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बदलाव करते हुए सरफराज अहमद को कोचिंग जिम्मेदारी […]

You May Like

पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग