पराली जलाने को लेकर दर्ज मुकदमे वापस लेने का आदेश, 18 को किसानों से सीधा संवाद करेंगे CM योगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 16 सितम्बर 2021। यूपी में पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आदेश सीएम योगी ने जारी कर दिया है। बुधवार को यह आदेश पर मुहर लगी। हाल ही में सीएम योगी ने ऐलान किया था कि किसानों से पराली जलाने से जुड़े मुकदमों को वापस लिया जाएगा। 18 सितम्‍बर को सीएम किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे।  सरकार के इस कदम को अगले साल होने वाले यूपी चुनावों के मद्देनज़र किसानों को खुश करने की सरकार की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है। बुधवार को यूपी के अपर मुख्‍य सचिव अवनीश कुमार अवस्‍थी ने इस सम्‍बन्‍ध में पुलिस आयुक्‍त, सभी डीएम और एसएसपी को आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि यूपी सरकार किसानों उत्‍थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्‍चित करती है कि किसान बिना किसी दिक्‍कत या डर के प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। आदेश के मुताबिक यूपी सरकार की मंशा प्रदेश के किसानों का सर्वोच्च हित सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों के खिलाफ पराली जलाने के संबंध में दर्ज 868 मुकदमों को तुरंत निस्तारित कराने का आदेश दिया। 

सीएम 20 हजार किसानों से करेंगे संवाद 

संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के जवाब में भाजपा किसान मोर्चे ने मोर्चा संभाल लिया है। संगठन आगामी 18 सितंबर को स्मृति उपवन लखनऊ में किसान सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसमें 20 हजार से अधिक किसानों की भागीदारी होनी है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी सरकार ने किसानों के हित के तमाम फैसले लिए हैं। किसान सम्मेलन के जरिए मुख्यमंत्री का आभार जताएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों से 50-50 किसान आएंगे। सिंह ने कहा कि किसानों की ऋण माफी, गन्ना मूल्य का भुगतान, नए चीनी मिल लगाना जैसे तमाम फैसले योगी सरकार ने लिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

40 साल तक कठोर ड्यूटी करने वाले जवानों की सॉफ्ट पोस्टिंग पर मशक्कत, चर्चा के बाद ठंडे बस्ते में मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 सितम्बर 2021। आईटीबीपी, बीएसएफ आदि बलों में कठोर ड्यूटी में रहने वाले जवानों को 40 साल तक की उम्र तक काम करने के बाद डेपुटेशन से जुड़ी पोस्टिंग दिए जाने पर सुरक्षा बलों में मशक्कत जारी है। आंतरिक स्तर पर सहमति बनाने […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस