कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में साथ दिखाई देंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

Indiareporter Live
शेयर करे

-अनिल बेदाग़/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 01 नवंबर 2022। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। वे अब कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में साथ दिखाई देंगे। आज ‘मिस्टर मम्मी’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें फुल कॉमेडी देखने को मिल रही है। शाद अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म लाफ्टर राइड से भरी है, जो आपको गुदगुदाने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म की शूटिंग एक्सटेंसिवली इंग्लैंड में की गई है।     रियल लाइफ कपल के रील-लाइफ रीयूनियन को लेकर काफी उम्मीदों के बाद, इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ट्रेलर आज फाइनली रिलीज कर दिया गया है, इस फिल्म में रितेश एक क्रैंकी पीटी टीचर अमोल के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि जेनेलिया उनकी पत्नी गुग्लू की भूमिका में हैं। यह फिल्म एक मजेदार और अनोखी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।    टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत मिस्टर मम्मी यह हेक्टिक सिनेमा प्रोडक्शन और बाउंड स्क्रिप्ट पिक्चर्स लिमिटेड प्रोडक्शन की फिल्म है जिसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अहम भूमिका में नज़र आयेंगे।शाद अली द्वारा निर्देशित ‘मिस्टर मम्मी’ टी-सीरीज, शिव अनंत और शाद अली द्वारा निर्मित है, जो 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Next Post

अभी कइयों की जाएगी नौकरी, नये बॉस एलन मस्क के फरमान से ट्विटर में हड़कंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का स्वामित्व लेने के कुछ दिनों बाद ही छंटनी के संकेत दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मस्क ने प्रबंधन से ऐसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्हें जाने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ