अमेरिका पर हमले के 20 बरस, आतंक के खिलाफ लड़ाई आज फिर उसी मोड़ पर पहुंची

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 11 सितम्बर 2021। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को अल कायदा ने आज ही के दिन वर्ष 2001 में 9/11 को  विमान हमले से दहला दिया था। महज 102 मिनट में 2763 लोगों की जान चली गई थी। दुनियाभर में इस दिन जन्में लाखों बच्चे भी आज बीस साल के हो गए और आतंकी हमले के भी बीस बरस हो गए। दुनिया के युवाओं को ये जानना जरूरी है कि कैसे आतंकियों ने अपनी क्रूरता से अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया को दहला दिया था। राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नेतृत्व में अमेरिका ने आतंक के खिलाफ 2001 में लड़ाई शुरू की। राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका ने अपने ऊपर हुए इस हमले का बदला अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का अंत कर के लिया लेकिन आतंक के खिलाफ दो दशक से चली आ रही उसकी लड़ाई अफगानिस्तान में फिर उसी मोड़ पर आ गई है, जहां से शुरू हुई थी। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के साथ आतंक का नया खतरा पैदा हो गया है। ब्रिटेन के एम15 डोमेस्टिक स्पाई सर्विस के प्रमुख केन मैक्कुलम का कहना है कि अफगानिस्तान के हालात से आतंकियों का हौसला फिर से बढ़ा है। आतंकी घटनाओं को लेकर सभी देशों को सतर्क रहना होगा। हालांकि तालिबान ने कहा है कि वो अफगानिस्तान को आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा लेकिन सच यही है कि पश्चिमी देशों पर आतंकी हमलों के लिए अफगानिस्तान स्वर्ग बन गया है।

उड़ते विमान में आतंकियों से भिड़ गए यात्री, चौथा विमान खाली जगह पर गिरा

न्यूजर्सी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से युनाइटेड फ्लाइट 93 के उड़ान भरने के 40 मिनट बाद आतंकियों ने कब्जा कर लिया था। विमान में सवार लोगों को आतंकी हमले की खबर लग गई थी। यात्रियों ने चार आतंकियों से चलते विमान में लड़ाई शुरू कर दी और 804 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से विमान सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पेंसिलवेनिया में खाली क्षेत्र में गिर गया। इस घटना में 44 लोगों ने अपनी जान गंवाई लेकिन अमेरिका को एक और बड़े विमान हमले से बचा लिया था।

पूरे अमेरिका में मच गया था कोहराम

स्टील और पत्थर के मजबूत ढांचे पर बने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का 321 किमी. गति की हवा आैर आग भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती थी, लेकिन जेट फ्यूल ने उसे तबाह कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

भारत के सैन्य मुख्यालय साइबर हमले के निशाने पर , रणनीति बना रही है सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 सितम्बर 2021। परंपरागत युद्ध में जिन सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले का खतरा सबसे बाद में होता है, वह साइबर हमले के निशाने पर हो सकते हैं। दरअसल, सैन्य मुख्यालयों को युद्ध में तीसरे दर्जे का लक्ष्य माना जाता है। लेकिन जिस प्रकार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं