विदेश नीति पर बोले जयशंकर- ‘जब भी कोई संकट आता  भारत अपने नागरिकों के लिए हमेशा तैयार खड़ा’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जून 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि जब भी कोई संकट आता है, भारत अपने नागरिकों के लिए हमेशा तैयार खड़ा रहा है। विदेश मंत्री वाराणसी में जी-20 की एक बैठक में शामिल हुए थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को ऑपरेशन गंगा और सूडान में ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से लोगों को वापस लाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि कोई भी देश का व्यक्ति जो बाहर फंसा है हमें उन्हें वहां छोड़ना नहीं है, उन्हें विश्वास होना चाहिए कि कुछ भी हो भारत सरकार उन्हें बचाने आएगी।

 विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले साल यूक्रेन में जब युद्ध शुरू हुआ तब यूक्रेन में हमारे 20 हजार स्टूडेंट्स फंसे थे। ऑपरेशन गंगा के जरिये हम सब लोगों को घर ले आए। विदेश मंत्री ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले ऐसे ही एक दूसरे देश सूडान में आपसी लड़ाई शुरू हो गई। वहां भी हमारे करीब 5 हजार नागरिक लड़ाई के बीच में फंस गए थे। वे लोग रोजगार के लिए वहां गए थे। उन लोगों को ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से हम घर लेकर आए।
 
इस बीच, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “ऐतिहासिक शहर वाराणसी 11-13 जून तक जी-20 के तहत विकास मंत्रियों की बैठक (डीएमएम) की मेजबानी करने के लिए तैयार है।” भारत की अध्यक्षता में जी-20 के विकास मंत्रियों की बैठक 11-13 जून के बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में होनी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत की अध्यक्षता में होने वाली जी-20 बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशेष वीडियो संबोधन भी करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

इस बार पीएम मोदी अमेरिका में रचेंगे इतिहास:...ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 12 जून 2023। संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रधान मंत्री मोदी के लिए द्विदलीय समर्थन और सम्मान का प्रदर्शन करते हुए, प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों द्वारा इस तरह के ऐतिहासिक भाषण देने का निमंत्रण दिया गया था। वह संयुक्त राज्य कांग्रेस के संयुक्त सत्र […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल