मजार पर किया हनुमान चालीसा का पाठ: वाराणसी के यूपी कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी 03 दिसंबर 2024। उदय प्रताप कॉलेज (UP College) परिसर स्थित मजार के पास छात्रों ने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया। इसे देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा छात्रों से बात करने पहुंचे। लेकिन, छात्रों ने किसी की एक नहीं मानी। भारी संख्या में जुटे छात्रों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया।  हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे छात्रों को काबू करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। छात्रों के विरोध के बीच पुलिस अधिकारी उन्हे समझाने में जुटे रहे, लेकिन छात्रों की जुबान पर केवल जय श्रीराम का नारा ही रहा। पुलिस के जवानों ने छात्रों को रोका तो उन्होंने विरोध जताते हुए बैरिकेडिंग हटाने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को समझाने का प्रयास जारी रहा।

यूपी कॉलेज के छात्र सुबह से ही इकट्ठा होने लगे। उन्होंने हनुमान चालीसा का एलान करने के साथ ही जय श्री राम का नारा लगाना शुरू कर दिया। धीरे- धीरे छात्रों की संख्या सैकड़ों में हो गई। सभी एक सुर में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। 

कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

यूपी कॉलेज में छात्रों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान उन्हें जीप में भरकर ले जा रही पुलिस को भी अन्य छात्रों ने रोकने का प्रयास किया। जय भारत माता की और जय श्रीराम का नारा लगाते हुए छात्र जीप के आगे आने लगे। कई छात्र जीप के सामने ही लेट गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस छात्रों को रोकने में जुटी रही।

ये है मामला
वक्फ बोर्ड ने उदय प्रताप कॉलेज को अपनी संपत्ति घोषित कर नोटिस जारी किया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद कॉलेज के स्टाफ और छात्रों में नाराजगी है। इसी बात को लेकर सोमवार को कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को छात्र मजार के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए। उदय प्रताप कॉलेज की स्थापना महाराजा राजर्षि सिंह जूदेव ने 1909 में की थी। परिसर में कई शैक्षिक संस्थान संचालित किए जाते हैं, जिनमें उदय प्रताप इंटर कॉलेज, रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल, मैनेजमेंट कॉलेज और उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज शामिल हैं। इन सभी संस्थानों में कुल 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

Leave a Reply

Next Post

"बहुत गर्व का क्षण है..." पीएम के साथ 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने के बाद खुशी से झूमे  विक्रांत और एकता कपूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 दिसंबर 2024। निर्माता एकता आर कपूर ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की स्क्रीनिंग में भाग लेने के लिए अपने काम के शेड्यूल से समय निकालने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक क्षेत्र […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल