हैदराबाद में अल्लू अर्जुन को देखने उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू; भगदड़ में महिला की मौत, दो घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 05 दिसंबर 2024। हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का क्रेज पूरे देश में फैंस के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है। इसका प्रीमियर आधी रात को हैदराबाद में रखा गया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना खुद हैदराबाद में आरटीसी क्रॉस रोड के संध्या थिएटर पहुंचे।

लाठीचार्ज कभी करना पड़ा

इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए प्रशासन ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग जख्मी हो गए।

क्या है पूरा मामला?

दिलसुखनगर की रहने वालीं रेवती अपने पति भास्कर और अपने दो बच्चों श्री तेज (9) और संविका (7) के साथ ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो देखने आई थीं। जैसे ही भीड़ ने गेट से धक्का दिया, शोर के बीच रेवती और उनके बेटे श्री तेज बेहोश हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘पीड़ित 39 वर्षीय महिला संध्या थिएटर में बेहोश हो गई थीं और उन्हें इलाज के लिए दुर्गा बाई देशमुख अस्पताल लाया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्री तेज को अच्छे देखभाल के लिए बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एक बच्चे सहित अन्य घायल व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रेवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गा बाई देशमुख अस्पताल से गांधी अस्पताल ले जाया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

मार्शल लॉ के मुद्दे पर दक्षिण कोरिया में हंगामा जारी, चार अधिकारियों के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सियोल 05 दिसंबर 2024। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने को लेकर हंगामा जारी है। अब दक्षिण कोरिया की संसद ने सरकार के चार अधिकारियों के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई शुरू की है। मुख्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी ने अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग