मोपका गौठान से गोधन न्याय योजना का हुआ शुभांरभ

indiareporterlive
शेयर करे

गौपालक से दो रूपए किलो की दर से खरीदा गया 13 किलो गोबर

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 20 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का शुभारंभ आज जिले के मोपका शहरी गौठान से योजना की प्रभारी एवं  संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने किया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

सुश्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विलुप्त होती जा रही परंपराओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। गौपालकों के हित में लिया गया यह निर्णय आने वाले समय में राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के दिन इसकी शुरूआत की जा रही है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने कहा कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से एक ओर जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा एवं दूसरी ओर शहरी तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पशुपालकों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्रम के दौरान सुशील यादव से 13 किलो गोबर दो रूपए प्रति किलो की दर से खरीदा गया एवं गौठान का निरीक्षण भी किया गया।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर नगर निगम सहित बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत कन्टेनमेंट जोन घोषित, 23 जुलाई प्रात 5 बजे से 31 जुलाई शाम 5 बजे तक इन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से विभिन्न गतिविधियों पर रोक लगाई गई

शेयर करेसभी शासकीय, अशासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों  को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 20 जुलाई 2020। कोरोना वायरस के बढ़ते पॉजिटिव केस को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सारांश मित्तर द्वारा नगर पालिका बिलासपुर एवं नगर पंचायत बिल्हा एवं बोदरी के सम्पूर्ण क्षेत्र को […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान