रूस ने कीव में फिर कामिकेज ड्रोन से किए हमले, धमाकों से थर्राया शहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 17 अक्टूबर 2022। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर बड़ा हमला बोला है। ईरानी में बने कामिकेज ड्रोन से ये हमले किए। कई धमाकों से कीव शहर दहल उठा। कीव में रूस के हवाई हमले के बाद सायरन और विस्फोटों की आवाज सुनी गई। ड्रोन हमलों से मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार शेवचेनकिव्स्की इलाके में आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि ये हमले कामिकेज ड्रोन से किए गए। पिछले सप्ताह भी कीव व यूक्रेन के अन्य शहरों में  रूसी मिसाइलों से हमला किया गया था। इसमें अनेक लोग मारे गए थे। 

कीव में ताजा धमाके बीती रात किए गए। क्लिट्स्को ने कहा कि वे उस वक्त शेवचेनकिव्स्की जिले में थे, जहां पिछले सप्ताह कई हमले किए गए थे। कीव में बचाव दल मौके पर मौजूद थे। दल ने कीव के लोगों को हवाई हमले से बचने के लिए बनाए गए ठिकानों में रहने को कहा। 

पुल पर हमले के बाद से हमले जारी
दरअसल, बीते दिनों क्रीमिया से यूक्रेन को जोड़ने वाले पुल पर बमबारी की गई थी। इसका मकसद रूस से यूक्रेन में सैन्य सामग्री व रसद आपूर्ति रोकना था। हालांकि, पुल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और कुछ घंटों बाद ही इसे फिर खोल दिया गया। लेकिन पुल पर हमले से रूस के राष्प्ट्रति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से और चिढ़ गए। इसके बाद रूसी सेना ने हमले और तेज कर दिए। 

कीव को सीधे निशाना बनाया गया
यूक्रेन-रूस जंग के बीच पहली बार कीव के मध्य क्षेत्र को सीधे निशाना बनाया गया। हालांकि, बीते दिनों पुतिन ने कहा था यूक्रेन पर बड़े हमलों की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे यूक्रेन को नष्ट नहीं करना चाहते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत- चीन सीमा विवाद पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बोले-देश पर बुरी नजर डालने वालों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2022। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के बीच रविवार को भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ताजा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने हमारे देश पर बुरी नजर डालने की कोशिश की तो उसे कड़ा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं