‘कोई कितना भी बड़ा गठबंधन बना ले, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी’, पीएम मोदी का सख्त संदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार की कार्रवाई से कुछ लोग नाराज हैं, लेकिन वह भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के खिलाफ इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे, भले ही उनके विरोधी उनके खिलाफ कितना भी बड़ा गठबंधन बना लें। पीएम मोदी ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि नाराज और शोर मचाने वाले लोग पिछले नौ सालों में उनकी सरकार की बनाई गई ईमानदार व्यवस्था को नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन वे अपनी साजिशों में सफल नहीं होंगे, क्योंकि उनकी लड़ाई उनसे नहीं, बल्कि आम लोगों से है।

पीएम मोदी का यह बयान 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की विपक्षी दलों की पुरजोर कोशिशों को देखते हुए आया है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के तकनीक के उपयोग ने सरकारी योजनाओं और अन्य व्ययों में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले को खत्म कर दिया। इससे कुछ लोगों के लिए भ्रष्टाचार के स्रोत रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गाली नहीं देंगे तो और क्या करेंगे।

पीएम ने कहा, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), बिजली, पानी और शौचालय जैसी सरकारी योजनाओं ने गरीबों को सुरक्षा और सम्मान की भावना दी। इन योजनाओं से जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव आए हैं। जिन लोगों को यह विश्वास दिलाया गया था कि वे देश के विकास पर बोझ हैं, वे आज विकास की कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं। शौचालय हो या साफ सफाई, हर वर्ग के लोगों का जीवन बेहतर बना है।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी की जनता से अपील- 45 साल पहले दादी को मुश्किल से बचाया, अब भाई को संकट से निकालें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 27 अप्रैल 2023। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, जिस तरह से झूठे मामलों में फंसाकर भाई राहुल गांधी को संसद से बाहर किया गया है, 45 वर्ष पहले दादी इंदिरा के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार