रणनीतिक साझेदारी को ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी, फ्रांस में राजनाथ सिंह ने कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस के दौरे पर हैं। पेरिस में पांचवें वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा संवाद में रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर व्यापक बातचीत हुई। इस दौरान फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और फ्रांस ने साइबर स्पेस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे खास क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी आज पहले से कही अधिक प्रासंगिक है। दोनों देश आगे बढ़ने के लिए काफी उत्सुक है।  रक्षा मंत्री ने गुरुवार को कहा, दोनों देशों के मंत्रियों ने रक्षा औद्योगिक सहयोग, क्षेत्रीय स्थिति के आकलन समेत की मुद्दों पर चर्चा की। मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह और लेकोर्नू ने चल रही रक्षा परियोजनाओं की समीक्षा की और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने अंतरिक्ष, साइबर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विशिष्ट डोमेन में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की।

गेनेविलियर्स स्थित सुविधा केंद्र का उनका दौरा इसलिए महत्वपूर्ण हो गया क्योंकि सफ्रान एक मेगा प्रोजेक्ट के तहत भारत में एक लड़ाकू विमान इंजन का सह-विकास करने पर विचार कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के सीईओ के एक समूह के साथ भी बातचीत की। जुलाई में भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए जेट और हेलीकॉप्टर इंजन के संयुक्त विकास और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के निर्माण सहित अभूतपूर्व रक्षा सहयोग परियोजनाओं की घोषणा की।

दोनों रणनीतिक साझेदारों ने तीसरे देशों के लाभ सहित उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों के सह-विकास और सह-उत्पादन में सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Next Post

बीएसएफ को मणिपुर कंबिंग ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 13 अक्टूबर 2023। हिंसाग्रस्त मणिपुर में लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए शुक्रवार सुबह बीएसएफ और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पहाड़ी जिला चुराचांदपुर के अंतर्गत जेन क्षेत्र चारोई खुल्लन कंबिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें टीम को बड़ी सफलता मिली। इस दौरान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल