डीजीपी डीएम अवस्थी 1 सितंबर को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को करेंगे वीडियो कॉल : बिना तनाव करें ड्यूटी, सभी समस्याओं का होगा समाधान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 28 अगस्त 2020। डीजीपी डीएम अवस्थी स्पंदन योजना के तहत 1 सितम्बर को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करेंगे। डीजीपी वीडियो कॉल के जरिये ही उनकी समस्याएं सुनेंगे और तत्काल निराकरण करेंगे। हाल ही में 19 अगस्त को पहली बार डीजीपी के द्वारा वीडियो कॉल के जरिये पुलिसकर्मियों और परिजनों से चर्चा की गई थी। जिसमें स्थानांतरण, पदस्थापना, अनुकम्पा नियुक्ति जैसी  समस्याओं को तत्काल हल कर उसी समय सम्बन्धित कर्मचारी को आदेश भी व्हाट्सएप कर दिए गए थे।

इस पहल से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में डीजीपी से अपनी बात करने के लिए व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज आ रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को आगामी 1 सितंबर को डीजीपी खुद वीडियोकॉल कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। वर्तमान कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीजीपी द्वारा ये अभिनव पहल की गई है। जिससे पुलिकर्मियों और उनके परिजनों को पुलिस मुख्यालय तक ना आना पड़े। पुलिसकर्मियों को तनाव रहित रखने के लिए स्पंदन योजना की शुरूआत की गई है।

Leave a Reply

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा की त्रैमासिक शोध पत्रिका ‘विधायन‘ के नवीन अंक का किया विमोचन

शेयर करेछत्तीसगढ़ विधानसभा पर केन्द्रित‘वृत्तचित्र‘ का भी हुआ विमोचन पंकज गुप्ता रायपुर, 28 अगस्त 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव) विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में  छत्तीसगढ़ विधानसभा की शोध पत्रिका ‘विधायन‘ के नवीनतम अंक का विमोचन किया। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण