जयपुर-आगरा हाईवे पर हादसा: रोहतक के एक परिवार के चार लोगों की मौत, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रोहतक (हरियाणा) 28 जून 2025। रोहतक के खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मेंहदीपुर बालाजी से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए। आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी प्रमिला (46) अपने बेटे दिपांशु (21) बेटी साक्षी (17) और पड़ोसी राजबाला (60) के साथ एक कार में सवार होकर राजस्थान के मेंहदीपुर बाला दर्शन करने के लिए गए थे। जबकि उनके पड़ोस से ही एक कार में अन्य लोग भी गए थे। दोनों कार में सवार होकर सात लोग जयपुर-आगरा हाइवे से वापस आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर खड़े एक केंटर में दिपांशु की कार जा टकराई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया। दिपांशु के बीमार पिता की एक माह पहले ही मौत हुई थी। 

कार में आधे घंटे तक फंस रहे घायल
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार से घायलों को निकालने में करीब आधा घंटा लग गया और फिर उनको अस्पताल पहुंचाया जा सका।

Leave a Reply

Next Post

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, बोला- पुलिस ने मुझे दो दिन पहले उठाया... खेतों में भगाया, फिर गोली मारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बदायूं 28 जून 2025। बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'