दिल्ली के बजट पर ब्रेक लगाने पर बोले सिब्बल, यह कोई कार नहीं जो…ट्रैफिक सिग्नल पर रोक दो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मार्च 2023। दिल्ली सरकार के 2023-24 के बजट पर रोक लगाए जाने पर राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि बजट पेश करने को किसी यातायात सिग्नल पर कार की तरह नहीं रोका जा सकता और एक निर्वाचित सरकार के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं किया जा सकता। बता दें  कि मंगलवार को पेश किए जाने वाले दिल्ली सरकार के 2023-24 के बजट पर रोक लगा दी गई है। अरविंद केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार बजट में आवंटन को लेकर एक-दूसरे पर सवाल उठा रही हैं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली बजट, इसे किसी यातायात सिग्नल पर एक कार की तरह नहीं रोका जा सकता।” पूर्व केंद्रीय मंत्री और संसद के ऊपरी सदन में निर्दलीय सदस्य सिब्बल ने कहा, ‘‘कथित आपत्तियां: 1) पूंजीगत व्यय अपर्याप्त। कुल बजट का केवल 20 फीसदी। 2) विज्ञापन पर आवंटन पिछले साल से अधिक है। एक निर्वाचित सरकार से इस तरह का बर्ताव नहीं किया जा सकता।

दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार के बजट पर रोक लगा दी है तथा इसे मंगलवार को विधानसभा में पेश नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की ओर से आलोचना किए जाने के बाद गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने आप सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है क्योंकि उसके बजट प्रस्ताव में विज्ञापन के लिए अधिक आवंटन है और बुनियादी ढांचे और अन्य विकास पहलों के लिए अपेक्षाकृत कम राशि आवंटित की गई है।

Leave a Reply

Next Post

हड़ताल या धरने में शामिल होने वाले सरकारी कर्मियों को केंद्र सरकार की चेतावनी, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मार्च 2023। केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से जुड़े  किसी भी विरोध प्रदर्शन या हड़ताल में भाग नहीं लेने के लिए कहा है। सरकार ने कर्मियों को चेतावनी दी है कि यदि वे इसमें शामिल होते हैं […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ