शीबा की मौत से सदमे में आलिया भट्ट, पोस्ट शेयर कर प्यारी बिल्ली को कहा अलविदा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आलिया भट्ट एक बड़े सदमें से गुजर रही हैं। आलिया के दिल के बेहद करीब रही उनकी प्यारी सी बिल्ली शीबा अब इस दुनिया में नहीं रही । आलिया शीबा से बेहद प्यार करती थी और उनकी तस्वीरें अक्सर अपने इंस्टा पर शेयर करती रहती थी । आलिया का बिल्लियों से हमेशा से ही लगाव रहा है ।

शीबा के गुजर जाने की जानकारी देते हुए आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शीबा के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की है और अपनी अपनी पोस्ट में उन्होंने शीबा के लिए तीन लफ्ज़ लिखे हैं और वह है- ” गुड बाय माय एंजेल ”  

शीबा के जाने का गम आलिया को ही नहीं बल्कि पूरे भट्ट परिवार को है । इसका सबूत आलिया की मां सोनी राजदान द्वारा की गई पोस्ट देखकर लगाया जा सकता है।  सोनी ने शीबा के जाने की दुख में एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात कही , और अपनी बिल्ली का नाम शीबा क्यों रखा यह भी बताया, सोनी ने लिखा – ‘RIP शीबा. हमने तुम्हारा नाम शीबा की रानी के नाम पर रखा क्योंकि पहले दिन से ही तुममे वो बात थी. मेरी सुबह फिर कभी नहीं होगी. शीबल्स के साथ तुमने मुझे बहुत प्यार दिया, इसके लिए धन्यवाद.

 आलिया द्वारा शेयर की गई इन दो फोटो में आप देख सकते हैं , कि आलिया शीबा से कितना प्यार करती थी । सब जानते है इन दोनों का बोंड काफी स्ट्रांग था । आलिया की इस पोस्ट पर सब शीबा के जाने का दुख जता रहे हैं । साथ ही आलिया को स्ट्रांग रहने के लिए कह रहे हैं । आलिया को बचपन से ही बिल्लियों का शौक रहा है , उन्होंने बिल्लियों के साथ कई फोटोशूट भी करवाए है ।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के केरलापाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज केरलापाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल