मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के केरलापाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज केरलापाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे।

वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूद्रगुरू भी उनके साथ नारायणपुर पहुुंचे। हेलीपेड पर सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मंाझी विशेष रूप से उपस्थित थी।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला संगठनों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर. चुरेन्द्र, डीआईजी आनंद छाबड़ा कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को नारायणपुर और बीजापुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल : 11 जनवरी की दोपहर रायपुर लौटेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर 09 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को नारायणपुर और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी को नारायणपुर में पूर्वान्ह 11.30 बजे फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन करेंगे तथा 11.45 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल