भारत बायोटेक ने जारी किए फाइनल ट्रायल के नतीजे, कोरोना पर कोवैक्सीन 77.8 फीसदी प्रभावी, डेल्टा पर भी 65.2% असरदार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जुलाई 2021। कोरोना वैक्सीन की दूसरी लहर की रफ्तार कम हुई है। लेकिन इसके इतर डेल्टा वैरिएंट ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इस बीच भारत बायोटेक ने शनिवार को कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल के परिणाम जारी किए हैं, जिनमें दावा किया है कि यह वैक्सीन कोरोना संक्रमण के खिलाफ 78 फीसदी तक प्रभावी है। वहीं कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ 65.2 फीसदी तक असरकारी है। 

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ने कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल के परिणाम जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन भारत में कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। भारत बायोटेक ने तीसरे चरण के ट्रायल में 130 कोरोना संक्रमण मरीजों को भी शामिल किया। इनका विश्लेषण करने के बाद कंपनी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ कोवाक्सिन 77.8 फीसदी तक असरदार रही है। 

भारत बायोटेक के दावे के मुताबिक, ”कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के प्रभावकारिता के विश्लेषण से पता चला है कि गंभीर मरीजों पर यह 93.4 फीसदी तक प्रभावी रही है। वहीं इन दिनों दुनिया भर में कोहराम मचाने वाले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ यह 65.2 तक प्रभावी है। इससे पहले, शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य संस्था नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने माना था कि कोवाक्सिन डेल्टा ही नहीं अन्य दूसरे वैरिएंट के खिलाफ भी कारगर है। एनआईएच ने अपने एक बयान में कहा, ”कोवाक्सिन की डोज लेने वाले लोगों के शरीर से लिए गए ब्लड सीरम की स्टडी करने पर पाया गया कि वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज सार्स-कोव-2 के अल्फा वैरिएंट और डेल्टा वैरिएंट को पूरी तरह निष्क्रीय कर देती है। अल्फा वैरिएंट सबसे पहले यूके में जबकि डेल्टा वैरिएंट भारत में मिला था।

Leave a Reply

Next Post

WTC फाइनल को लेकर विराट कोहली के बयान पर आर अश्विन ने किया कप्तान का बचाव, कहा- उन्होंने इसकी मांग नहीं की

शेयर करे लंदन 03 जुलाई 2021। अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि कप्तान ने केवल अपनी राय व्यक्त की थी कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल एक टेस्ट के बजाय ‘बेस्ट ऑफ थ्री’ सीरीज होना चाहिए, लेकिन कभी इसके फॉर्मेट को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं